इंतज़ार.......!!

तेरे इंतज़ार में....
हर पल बेचैन मेरा....
तेरी यादों के सहारे....
हर पल कटता मेरा....
पर तू लापरवाह....
खोया रहता है....।। खुद में
मेरे बिछोने पर....
कसमसाती तेरी यादें....
मेरी जुल्फों से खेलती
तेरी यादें....
मेरे जिस्म के हर पन्ने पर
कैसे पसरी रहती है....।। तेरी यादें
न भूख है....न प्यास है....।।
बस तेरी यादों के सहारे....
ये सुबह है....ये रात है....।।
तेरे आने से पहले....
ये सब कहाँ था....।।
सिर्फ तन्हाई थी....।।
तन्हाई तो अब भी है....।।
पर तेरी यादों की खुशबुओं से
मेरा जहाँ महकता है....।।
अब मैं गुलाब सी खिलती हूँ....।।
मोगरे सी मुस्कुराती हूँ....।।
पवन सी लहराती हूँ....।।
तेरी यादों के सहारे....
जीती हूँ....मरती हूँ....।।
तेरी रूह से मेरी रूह का
नाता कोई पुराना लगता है....।।
यू ही कोई हमनवां....
....हमप्यारा नहीं लगता है....।।
....नहीं लगता है....!!!






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उस पार जाऊँ कैसे....!!!

प्यार के रूप अनेक

नियति का विधान...!!!