संदेश

मार्च, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खारा इल्ज़ाम

चित्र
रिश्ता दर्द का ज़ख्मो को चीर मन में चुभ गया। खारा इल्ज़ाम चुप-चाप आँखों में भर आँचल में छुप गया। शौक जिन्दा मन मर गया। रेतीली आँधी में कारवाँ जिन्दगी का गुजर गया। नज़रो का पीलापन जिन्दगी को डस गया। जमाना देखता रह गया जिन्दगी अलमारी में बंद हो गई। नसीहतें मंजूर हो निर्णय निगल गई।

मन की व्याकुलता...!!

चित्र
अब तो उम्र बितानी है, हर फैसले पर तीर चला.. अपनी राय सबको सुनानी है। सिमटे-सिमटे से किस्से, मोहिनी नदी में डुबो.. अपनी व्याकुलता.. धरती में धसा देनी है। सांसो के संग्राम में, पीली माटी को.. निःशब्द कर वैदेही सी, धरती के आंचल में सुला देनी है। जीवित विकार.. गंगा की लहरों में प्रवाह कर, तन-मन को शांत कर लेना है। अब तो उम्र बितानी है, जल समाधी से पहले.. छिटके मन को.. बाँहो में भर.. जग की रीत सुनानी है!!

भारतीय मानसिकता

चित्र
भारतीय समाज, भारतीय मानसिकता में बदलाव तो आ रहा है। लेकिन.. अपनी आधी आबादी को बराबरी का दर्जा देने में अब भी संकोच है। हम कानूनी लड़ाई तो जीत लेते है लेकिन अपने अंदर का डर नहीं मार पाते। सदियों से दिमाग में घुसे धर्म और ईश्वर के डर ने महिला के स्वतंत्र सोच को पनपने ही नहीं दिया। फिर चाहे.. सबरीमाला मंदिर हो, या महिला अधिकार से जुड़ा कोई और मामला स्त्री देह से बाहर नहीं निकल पाती। ज़रा ग़ौर करें जिस देह से सभी जन्म लेते है वो अपवित्र कैसे हो गई। अगर वो इतनी ही अपवित्र है तो अपने जन्म का कोई और उपाय सोचना चाहिए पुरुषों को क्योंकि पुरुष आज भी दोहरी मानसिकता लिए जीता है। एक तरफ स्त्री महान तो दूसरी तरफ अपवित्र, भोग- विलास की वस्तु अलग। संसार का कोई भी धर्म स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं मानता। क्या सिर्फ देह ही स्त्री का सामाजिक, प्राकृतिक, और सांस्कृतिक सत्य है। पुरुष प्रधान समाज को मर्दवादी मानसिकता, धार्मिक मान्यताओं, रीति-रिवाजों, मनु स्मृतियों से खाद-पानी मिलता रहता है। स्त्री को चुप रहने की हिदायत दी जाती है। मी टू भी इसी हासिये पर बलि चढ़ गया भारत हो या अमेरिका स्र