चलते चलो

चलो साथ साथ चलो।
हाथों में हाथ लेकर चलो।
अपनी जिव्हा पर ईश्वर का नाम लेकर चलो।
अपनी आंखों में आकाश सा तेज लेकर चलो।
अपनी चाल में वायु सी गति लेकर चलो।
अपनी बुद्धि में चैतन्य लेकर चलो।
अपने मन में शिव का नाम लेकर चलो।
मृत्यु का भय, जाती का अहंकार मिटा कर चलो।
दिमाग में उपजा क्रोध शांत करके चलो।
संकट के समय धीरज लेकर चलो।
भुरभुरी ज़मीन पर मजबूत इरादों के साथ चलो।
अध्यात्म को मन मे बसाकर चलो।
मैं कौन हूँ, तुम कौन हो ये सवाल लेकर चलो।
ईश्वर की खोज में कैलाश तक चलो।
जीवन चलने का नाम है।
चलते चलो बस चलते चलो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उस पार जाऊँ कैसे....!!!

प्यार के रूप अनेक

कौन किससे ज्यादा प्यार करता है??