सुसाइड

 


मकान मालिक उकता सा गया था। अपने किरायेदार से क्योंकि उसे अब तक अपने किरायेदार से किराया नहीं मिला था। मिलता भी कैसे वो अपनी नोकरी गंवा बैठा था लॉक डाउन में।

किराए के लिए उसने साफ मना कर दिया था। कह दिया था उसने नोकरी लगते ही सबसे पहले आपका किराया दूंगा मैं आप मुझे 4 साल से जानते है। बस अभी थोड़ी मुसीबत में हूँ, आप मेरा यकीन कीजिये। मकान मालिक भी अच्छे थे सो मान गए। पर अब वो उससे उकता गए थे।

इसलिए मकान खाली करवाना चाहते थे पर उन्हें कोई उपाय नहीं सूझ रहा था कि कैसे मकान खाली करवाये।


दो दिन बाद किरायेदार ने सुसाइड कर लिया अपने कमरे में, ये उनको उसके दोस्त के आने पर पता चला। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने किसी तरह खिड़की खोल उसे आवाज लगाने की कोशिश की तो वो पंखे से झूलता दिखा उन दोनों को।


पुलिस आई खूब छान-बीन हुई  पता चला वो कर्जे में डूबा हुआ था। उसने बहुत लोगो के पैसे खा रखे थे। लोग उसे फोन पर गालियां, धमकियां देते थे इसी से तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया था।


वो सोचते रह गए काश!

समय रहते मकान खाली करवा लिया होता तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता। उनका मकान भी अब बदनाम हो चुका था सुसाइड की वजह से।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उस पार जाऊँ कैसे....!!!

प्यार के रूप अनेक

नियति का विधान...!!!