हमारा जीवन मूल्य , हमारी विचारधारा तय करती है......
और हमारे विचारों की उड़ान हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए........
असफलता
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
-
असफलता इंसान को तोड़ती ही नहीं, अंदर से खोखला भी कर देती है। फिर उसमें भरता है क्रोध, वो क्रोध जो उसका सर्वस्व निगलने की ताकत रखता है। और वो क्रोध उस इंसान को एक दिन निगल ही जाता है।
मिट्टी के मनुष्य की तलाश कब खत्म हुई है। गहरी निंद्रा में भी भटक रहा है। ताम्बूल चबाते सोच गटक रहा है। सड़क निहार डगमगा रहा है। स्वप्नों में भी शगुन-अपशगुन का दंश झेल रहा है। जो रोग न हुआ ज़ाहिर उसे खुली आँखों से मौन हो सोच रहा है। बेवजह मुस्कुरा ख़मोशी ओढ़ रहा है!! फुट-फुट कर रोने की वजहें बहुत है, ग़मों के गुलिस्तां में। घायल मन उमड़ता है, बरसता नहीं। इक अजब दर्द है अब कागज़ पर उतरता नहीं। आइना बहुत साफ किया पर अपना अक्स दिखता नहीं। लाख कोशिशें की मुस्कुराने की पर अब होंठो पर मुस्कान सजती नहीं!! दुखी पाठशाला में सब नैनों में आये सैलाब में बह रहे है। नोका में हुए छेद से गंगा में डूब रहे है। आंखे मूंदकर देवताओं से बचा लेने की गुहार कर रहे है। व्याकुल मन को अंगीठी में जला स्वर्ण कर रहे है!!
पीड़ा कैसी भी हो, आँखों के कोरो पर नमी आ ही जाती है। दिल का दर्द जबां से निकल ही जाता है। गहरा अनुभव श्वेत हो ही जाता है। अपनी ही बर्बादी का जश्न कैसा? चित्कार स्वभाविक है। अशांत वातावरण में, अनिश्चितता आयेगी ही। मदिरालय की मदिरा से जिस्म बहकता है, अंगारे में जल राख होता है। तेजाब में जल स्वाहा होता है। बेरंग झील में यक़ी का खून हुआ हो तो, शहर भर में काले-बादलों का शोर गूंजेगा ही। आत्मीयतता ले डूबी, अब बाढ़ में मिट्टी कटेगी ही। संवेदना का जहर पियो तो, सच्चाई जाऱ-जाऱ रोयेगी ही। पत्थर पर सर पटक-पटक मर जाओ, आस्था चुप कराने भी न आयेगी। पथरीले, बोझील, नाउम्मीदी सफ़र में, ख्यालों में भी मंजिल के दर्शन कहा हो पाते है। बंजर ज़मी में लहू सींच दो, वृक्षों का जमघट कहाँ लग पता है। पीड़ा कैसी भी हो, आँखों के रास्ते बाहर फैल ही जाती है। दर्द का मंजर समेटे, काले बादलों में मिल, बाढ़ ले ही आती है। ले ही आती है!!!
आसमानी रिश्तों की परिभाषा........ काले बादलों जा शोर......सूरज ,चाँद , तारें , आकाशगंगाये , ग्रह-उपग्रह , लेकिन इन सबमें सबसे आगे कान्हा का ओमकार............ शिव की जटाओं पर सुशोभित होता ॐ............ और उन सबमें भी सबसे प्यारा आसमानी रिश्ता , आसमानी छत्र-छाया में पलता ज़मी का सुकून.......... किताबो की दुनिया में खोकर एक पहचान बनाई तुमने , पर होते गए अपनों के मेहमान जैसे......... दोस्तों का मतलबी झुंड बरसाता प्यार.......पर खुद के फायदे के लिए.........बस तुमने पूरी दुनिया समेत ली एक अलमारी में , जैसे बरसो से अलमारी में तह किया रखा हो , कोई पुराना कोट........ और उसकी सलवटों में तुम्हारी यादें , बातें , खुशियां , तन्हाई , विचार , अपनापन सब पड़ा -पड़ा कसमसा , रहा है......और तुम हँसने का जिस्मानी रिश्ता निभाने में व्यस्त............... क्योंकी तुम्हे पता है......दिखावे की दुनिया का सच.......... अपनों का दिखावटी प्यार......... तुम्हारी दौलत , प्रसिद्धई की चका-चोंध जिसे सब भोगते है .... तुम्हे बेवकूफ बना कर पर तुम उन्हें जानते हो बेवकूफ तुम नहीं वो खुद बन रहे है...... त...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें