चैटिंग की दुनिया

 


असली दुनिया में नकली चेहरों की जमात सजी है।

भोंडेपन में हर निगाह ठहरी है।"


एक कहानी रिया और रवि की...!


दोनों की दोस्ती एक दिन फेसबुक पर होती है। रवि रिया की डीपी पर मुग्ध हो जाता है। और उससे प्यार करने लगता है। दोनो की खूब चैट होती है हर दिन।

फिर अचानक एक दिन रिया गायब हो जाती है। रवि से बात करना बंद कर देती है। रवि पागल हो जाता है सारा सारा दिन उसके ऑनलाइन आने का इंतजार करता है पर रिया नहीं आती। इसी दौरान रवि की एक और लड़की से बात-चीत शुरू हो जाती है वो रवि की बताती है कि रिया की मौत हो चुकी है और वो उसकी बहन है। रवि बहुत दुखी होता है। अब रवि की जिंदगी उस दूसरी लड़की के इर्द-गिर्द घूमने लगती है एक दिन दूसरी लड़की भी गायब हो जाती है। रवि फिर बहुत दुखी होता है। उसे अपनी दुनिया लूटी हुई नजर आने लगती है। इसी दौरान रवि की एक तीसरी लड़की से बातचीत शुरू हो जाती है वो थोड़ी ही चैट के बाद रवि से पैसे मांगने लगती है। रवि उसकी बातों में आ जाता है और 1000 रु उसके अकाउंट में डाल देता है। अब हर 10, 15 दिन बाद वो रवि से पैसे मांगने लगती है। रवि दुखी हो जाता है और उसे पैसों के लिए मना कर देता है। इससे वो तीसरी लड़की उसे ब्लैकमेल करने लगती है। और उसे बताती है कि दो उसकी सारी चैटिंग सार्वजनिक कर देगी पहले की दोनो लड़कियों की भी चैट उसके पास सुरक्षित है।

रवि को बहुत आश्चर्य होता है उसके पास उन दोनो पहले वाली लड़कियों की चैटिंग कैसे आई, तो वो बताती है कि वो दोनों लडकिया भी वही है। उसे चैटिंग की आदत डाल कर ये सब किया है। रवि हताश हो जाता है। और पुलिस में कम्पलेंड कर देता है। कुछ दिन बाद वो लड़की पकड़ी जाती है। और सारी पोल खुल जाती है। वो लड़की एक लड़का निकलती है जो ऐसे लड़को को फंसा कर पैसे ऐंठता था।

रवि कसम खाता है कि अब आज के बाद किसी से चैटिंग नहीं करेगा।

"चैटिंग की दुनिया।"


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उस पार जाऊँ कैसे....!!!

प्यार के रूप अनेक

नियति का विधान...!!!