रांड (एक गाली)

रांड (एक गाली) राजस्थान के गांवों क्या शहरों तक में औरतों को दी जाने वाली एक आम, भद्दी, अपमानजनक गाली। ये गाली सास अपनी बहू को, माँ तक अपनी बेटी को देती हुई दिख जाएगी। पुरुषों का तो आप समझ सकते होंगे वो किस- किस को रांड नहीं कहते होंगे। क्या अनपढ़ क्या पढ़े-लिखे सभी कभी न कभी इस गाली का कहीं भी शान से इस्तेमाल कर लेते है। हमारा सभ्य समाज और भाषा भद्दी गालियों का। एक कहानी रांड... शनिश्चरी के पैदा होते ही उस पर शनिश्चर लग गया था। एक तो देखने में थोड़ी पक्के रंग की और उस पर उसके बाल भी भूरे रंग के थे। हालाकि उसके नाक-नक्स बहुत सुंदर थे। कुल मिलाकर वो दिखने में इतनी बुरी भी नहीं लगती थी। लेकिन पूरा घर उसे उसके दिखने को लेकर ताने मारने से बाज नहीं आता था। और गाहे-बगाहे उसे "रांड" कहकर संबोधित कर दिया जाता था। शनिश्चरी को उसे "रांड" कहना अच्छा नहीं लगता था। गांव में लड़कियों को आठवीं के बाद पढ़ाने का रिवाज नहीं था सो उसकी भी पढ़ाई छुड़वा दी गई। गांव का ही एक लड़का रमेश उसे मन ही मन प्रेम करने लगा था। शनिश्चरी के घर में एक गाय थी। और वो लड़का रोज सुबह व...